4 महीने का बच्चा क्या समझता है?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 16:41

चाह महीने का शिशु क्या-क्या कर सकता है?
आपका शिशु अब अपने आसपास की चीजों को देखने-खोजने के लिए काफी उत्सुक हो रहा है। नई चीजों को समझने और खोजने के लिए उसे अलग-अलग बुनावट वाले कपड़े, या फिर हिलाने के लिए झुनझुना देकर देखें।

आसपास हो रही गतिविधियों से शिशु का ध्यान अब आसानी से भंग हो जाएगा। इससे आपको उसे दूध पिलाने में मुश्किल हो सकती है।

चार माह का बच्चा कितनी अच्छी तरह देख सकता है?
शिशु की दृष्टि विकसित हो रही है, और अब वह एक ही रंग के विभिन्न रंगतों में अंतर कर सकता है, जैसे कि लाल और नारंगी। अब छोटे-छोटे हिलने वाले चटकीले रंगों के खिलौने और प्ले जिम उसका ध्यान आकर्षित करेंगे।

आपके शिशु की दृष्टि लगातार बढ़ रही है। इस महीने वह एक जैसे दिखने वाले रंगों में अंतर करना शुरु कर सकता है, जैसे कि लाल और नारंगी।

आपका शिशु चटकीले रंगों की तरफ अपनी पसंद जाहिर कर सकता है। पालने में ऊपर लटके हुए रंगीन खिलौने, चटक रंगों वाले पोस्टर और चित्रों वाली किताबें उसकी आंखों को खूब भाएंगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info